रविवार, 3 अक्तूबर 2010

हमारे-पिया ,

 सारी दुनियां में चमको हमारे पिया,
मेरी अंखियों में रहना हमारे पिया / -----
मांगे बैरी जो जीवन हवाले उसे,
मेरी सांसों में रहना हमारे पिया/
चाँद पर जाओ ,मंगल पर उतरे कदम ,
निखिल विश्वा में तेरा हो आचमन ,
तेरे कदमों के पीछे हजारों कदम,
होए जैकार तेरी, कदम हर कदम ,
            पाया कितने जतन से हमारे पिया ----
            बनके जन्मों तक रहना हमारे पिया----
युग बीते पलों सा ,तेरे प्यार में,
पल लगता युगों सा,जब बिछुरे कभी /,
स्वर्ग-सा सुख मुबारक रहे पास तो, 
हंसती दुनियां मेरी,लगता गम भी ख़ुशी,
              मेरी दुनियां को तुने संवारे पिया----
               हम तुम्हारे पिया तुम हमारे पिया---
हंवाओं का झोंका अमृत सा  लगे,
दोपहरी का सूरज हिम-आंचल लगे/ 
शीत बन जाये ऊष्मा  तेरी  आहट लगे,
तेरे हांथों से विषभी  गंगाजल लगे    /
                 सारी दुनियां अँधेरी ,तूं उजारे पिया ----
                 मेरी कश्ती के तूं ही पतवारे  पिया ----
परिंयों   ने माँगा कुछ  पल के लिए ,
मैंने बोला की पहलेतूं  इन्सान बन  /
तेरे जन्नत का दर मेरे आंगन में है,
देख ले दर-गरीबां ,ऐ शोखे-ऐ -सफ़र / 
                   दे दूँ कैसे उन्हें ,मैं दुलारे पिया ----
कोहिनूर होता मोल लग जाता भी ,
तू तो अनमोल हीरा हमारे पिया------
है ख़रीदा तुम्हें प्यार के मोल से ,
उदय पाओगे कैसे उधारे पिया /
                    जा बसे हो हृदय में हमारे पिया-----
                     तुम हमारे पिया,हम तुम्हारे पिया----
                                 उदय वीर सिंह /

कोई टिप्पणी नहीं: