शुक्रवार, 14 सितंबर 2012

हिंदी [ संचारिका ]


हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर,समस्त हिन्दवासियों , हिंदी- भाषियों
 को हृदय से शुभकामनाएं ,आओ इसके प्रगति के आयामों में अपना
 योगदान प्रस्तुत कर धन्य हो जाएँ ........हिंदी से प्यार भारत से प्यार ... 
हिंदी [ संचारिका ]

हिंदी  ,  हृदय,   की   भाषा है 
अभिलाषा   है   अंतर्मन  की,
मुखरित    होकर  बहती   है ,
धारा    है , पावन  जल   की -

शुचिता का कोमल आँचल है ,
स्निग्ध ,उत्तरेय , ऋचा  जैसी ,
स्वर-ब्यंजन मोती-मणिक हैं ,
रत्नों  की रश्मि  -प्रभा   जैसी -

संवाद    हृदय    से,  भावों  से ,
मन- मष्तिष्क  .व्यथाओं  से ,
उत्सव पीड़ा  का सरल प्रवाह 
अभिव्यक्ति समग्र विधाओं से

रस  अलंकार   की   मञ्जूषा,
संधि ,समास   की  सरिता है ,
क्षुधा शांति ,अमृत रस पीकर,
चिर   उमंग ,  मन  जीता   है-

रस, गीत ,मधुर उत्सव   वेदन 
हर   मग, मधु, मोहन  हिंदी है 
तल सागर से शिखर हिमालय
सिरमौर     हमारी    हिंदी   है-

                                       उदय वीर सिंह    
 



6 टिप्‍पणियां:

travel ufo ने कहा…

बढिया

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

इसकी राहें सदा उज्जवलित रहें...

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

है जिसने हमको जन्म दिया ,हम आज उसे क्या कहते है
क्या यही हमारा राष्ट्रवाद , जिसका पथ दर्शन करते है,
हे राष्ट्र्स्वामिनी निराश्रिता , परिभाषा इसकी मत बदलो,
हिन्दी है भारत की भाषा , हिन्दी को हिन्दी रहने दो,,,,

RECENT POST -मेरे सपनो का भारत

दिगम्बर नासवा ने कहा…

संवाद हृदय से, भावों से ,
मन- मष्तिष्क .व्यथाओं से ,
उत्सव पीड़ा का सरल प्रवाह
अभिव्यक्ति समग्र विधाओं से..

हिंदी दिवस पे सुन्दर काव्य निर्झर बहाया है आपने ... बधाई इस दिवस की ...

Dr.J.P.Tiwari ने कहा…

नमस्कार सर जी,
बहुत खूबसूरत अंदाज में हिंदी भाषा की महिमा का गुणगान किया है. बधाई इस कोटि के भाव सम्प्रेषण तथा औरों को अभिप्रेरित करने के लिए.

'जय हिंदी', और 'जय हिंद'.
'जय हिंदी', और 'जय हिंद'.
'जय हिंदी', और 'जय हिंद'.

Dr.J.P.Tiwari ने कहा…

नमस्कार सर जी,
बहुत खूबसूरत अंदाज में हिंदी भाषा की महिमा का गुणगान किया है. बधाई इस कोटि के भाव सम्प्रेषण तथा औरों को अभिप्रेरित करने के लिए.

'जय हिंदी', और 'जय हिंद'.
'जय हिंदी', और 'जय हिंद'.
'जय हिंदी', और 'जय हिंद'.