रविवार, 1 फ़रवरी 2015

रंग किसका भगवा

किसको नाथू राम ,किसको गांधी कहें
किसको शीतल बयार किसे आँधी कहें -

घात - प्रतिघात  में  चोले  बदल  गए
रंग किसका भगवा , किसे खादी कहें -

ये दौर है ,कब कौन ,क्या बन जाएगा
किसको मल्लिका कहें  किसे बांदी कहें -

इबारत लिखी गयी खून से या पानी से
किसको पराधीनता किसे आजादी कहें -

जहां कल था वहीं आज भी है हिदुस्तान
यतिमी भूख मुफ़लिसी की जुबानी कहें -

कब्र की बजाय नफ़रतों की सरहदें बनीं 
उन्हें विजय कहें या हार की निशानी कहें -

उदय वीर सिंह 



कोई टिप्पणी नहीं: