शनिवार, 26 नवंबर 2016

संविधान the life-line

' संविधान दिवस ' की बधाई ,शुभकामनाएं - नमन रचनाकारों को अप्रतिम शिल्पकारों को ..... । 
संविधान ! है तो-
संप्रभुता है ,अखंडता है 
संपन्नता है सम्मान है 
समानता, शिक्षा, सुरक्षा है 
आशा है, विस्वास है 
अवसर, आलोचना, अभिव्यक्ति की 
स्वतन्त्रता पराकाष्ठा है 
आदर्शों की । 
मेरुदंड है जीवन की 
जीवन रेखा है 
भारतीय जनमानस की 
नमन !शत -शत नमन ! 
अक्षुण रहे युगों तक .... 

उदय वीर सिंह  




कोई टिप्पणी नहीं: